October 16, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में

0
1005788131
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डॉ. दीपक मेलकानी को ‘उत्कृष्ट शोध पुरस्कार’ से किया सम्मानित

नैनीताल। जंतु विज्ञान विभाग डीएसबी परिसर कुमाऊँ विश्वविद्यालय के डॉ. दीपक मेलकानी को कृषि, बागवानी एवं वानिकी के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध योगदान के लिए ‘उत्कृष्ट शोध पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 18 एवं 19 सितंबर, 2026 को देहरादून स्थित श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में आयोजित 15वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के अवसर पर प्रदान किया गया।
‘कृषि, बागवानी एवं वानिकी : जलवायु-अनुकूल कृषि प्रणालियों के लिए नवाचार’ विषय पर आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का संयुक्त आयोजन श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून तथा एसएबीएसआर सोसाइटी, नई दिल्ली द्वारा किया गया। सम्मेलन में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में नवाचार, जलवायु परिवर्तन के अनुरूप कृषि प्रणालियों के विकास तथा वैज्ञानिक शोध की नवीन संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया गया।
डॉ. मेलकानी को प्रदान किया गया यह सम्मान उनके शोध कार्यों में उत्कृष्टता तथा अकादमिक योगदान का परिचायक है। यह उपलब्धि कृषि एवं संबद्ध विषयों में गुणवत्तापूर्ण शोध, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और नवाचार को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
उल्लेखनीय है कि यह पुरस्कार एसएबीएसआर सोसाइटी, नई दिल्ली की कार्यकारी समिति द्वारा प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *