मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने
लोअर मॉल रोड को खोले जाने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति की जारी
लिंक मैं क्लिक कर खबर में जाने आगे क्या है आंदोलन को लेकर उनका इरादा

नैनीताल सरोवर नगरी में मां नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने लोअर मॉल रोड को खोले जाने के संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए साफ-साफ कह देना चाहता हूँ कि लोअर मॉल रोड के संबंध में और नैनीताल के अन्य मुद्दों के संबंध में जो संघर्ष है, वह जारी है। उन्होंने कहा पीडब्ल्यूडी द्वारा 10 अक्टूबर को जो लोअर मॉल रोड को खोला जाना था, जिसको कि मुझे लिखित में दिया गया था धरने के दौरान, इसी के बाद धरने को खत्म किया गया था या मैं कहूँगा स्थगित किया गया था। पुनीत ने कहा गुणवत्ता को लेकर मेरे द्वारा
अतिरिक्त एक माह का समय 10 नवंबर 2026 तक विभाग को दिया गया था कि आप 1 माह और लीजिए अपनी तारीख से, लेकिन काम गुणवत्ता से हो, अच्छा हो। लेकिन तारीखें असीमित रूप से नहीं बढ़ाई जा सकती हैं।
और मैं यह साफ कर देना चाहता हूँ कि अगर लोअर मॉल रोड 10 नवंबर 2026 तक ट्रैफिक के लिए नहीं खोली जाती है, तो मेरे द्वारा जो अगला बड़ा कदम 11 (11 नवंबर) 2026 को उठाया जाएगा, उसका डिक्लेरेशन सार्वजनिक रूप से 1 नवंबर को अवगत करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा
10 अक्टूबर 2026 की डेट को लेकर विभाग कार्य पूर्ण करने में असमर्थ रही। उन्होंने कहा हाल की कैंची धाम की मीटिंग में उच्च अधिकारी राजेश पंत द्वारा यह आश्वासन दिया गया है कि ट्रैफिक के लिए अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह तक लोअर मॉल रोड को खोल दिया जाएगा, और कमिश्नर दीपक रावत जी द्वारा भी यह चेतावनी दी गई है अधिकारियों को कि नवंबर तक यह बात नहीं जानी चाहिए।
इसके बावजूद भी अगर यह बात आगे बढ़ती है, तथा खासतौर से जो हमारी डेडलाइन 10 नवंबर2026 के आगे जाती है, तो 11 नवंबर को मेरे द्वारा एक बड़ा कदम, बड़ा डिक्लेरेशन 1 नवंबर को उस संदर्भ में किया जाएगा, जो मैं 11 नवंबर 2026 को उठाने जा रहा हूँ।
कृपया इसका संज्ञान सभी लोग लें तथा इसमें सभी को अवगत करा दें। उन्होंने कहा मेरा संघर्ष शहर के लिए जारी है और आगे भी जारी रहेगा

























