कृष्णापुर वार्ड के लोगों का रोड की मांग को लेकर
रात्रि धरना भी जारी देखें वीडियो में पूर्व सभासद ने शासन प्रशासन को क्या चेतावनी दी


नैनीताल।सरोवर नगरी के गांधी चौक पर कृष्णापुर वार्ड का रोड की मांग को लेकर पिछले लगभग 14 दिनों से चल रहा धरना प्रदर्शन पिछले तीन दिनों से 24 घंटे चल रहा है। बता दे पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने यह संकल्प लिया है की क्षेत्र के लोगों को पिछले लगभग 8 सालों से रोड से वंचित है और अब वह क्षेत्र में रोड लाकर रहेंगे उसी को लेकर उन्होंने क्षेत्र के लोगों के साथ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन गांधी चौक पर कर रखा है आज सोमवार को भी लगभग आधा दर्जन क्षेत्र के लोग कड़ाके की सर्दी के बीच झील के किनारे ठंडी हवाओं के बीच रोड को लेकर संघर्ष कर रहे हैं और हाथों में स्लोगन की तख्ती लेकर धरने पर बैठे हैं। धरने पर क्या कहा पूर्व सभासद कैलाश रौतेला ने और क्या प्रशासन को चेतावनी दी सुने वीडियो में, इस मौके पर पूर्व सभासद कैलाश रोतेला,अमित, रोहित, अमन, अधिवक्ता हरेंद्र सिंह बिष्ट, वंश बोरा रात्रि धरने पर बैठे हुए हैं।

























