October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेवानिवृत्त हुए अपर उपनिरीक्षक जगदीश चंद्र पंत को

0
1000580077
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विभागीय साथियों ने प्रतीक चिन्ह देकर दी विदाई

नैनीताल हल्द्वानीl पुलिस बहुदेशीय भवन हल्द्वानी में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान नैनीताल पुलिस में नियुक्त अपर उपनिरीक्षक स०पु० जगदीश चंद्र पंत को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में प्रकाश चंद्र, एस०पी० सिटी हल्द्वानी द्वारा प्रतीक चिन्ह देखकर सम्मानित करते हुए विदाई दीl बता दे कार्यक्रम की शुरुआत दीपम सेठ, डीजीपी द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। इसके साथ ही उपरोक्त पुलिस कर्मी के लिए प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा स्वस्थ्य और उत्तम जीवन की शुभकामनाएं भी प्रेषित की गई हैं। तत्पश्चात विदाई समारोह के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया। एसपी सिटी हल्द्वानी द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने कहा कि कर्मियों द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं अनुकरणीय हैं। सेवानिवृत हो रहे सभी कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर विदाई समारोह के दौरान नितिन लोहनी सीओ हल्द्वानी, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल सहित सभी शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *