October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जीएसटी काउंसिल की ५७वीं मीटिंग में छोटे व मझोले व्यापारियों को मिली राहत: व्यापारी नेता टंडन

0
1005710700
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के संस्थापक अध्यक्ष पुनीत टंडन ने जीएसटी काउंसिल की ५७वीं मीटिंग में छोटे और मझोले व्यापारियों को दी गई राहत का स्वागत किया है।
टंडन ने कहा कि इसमें मुखय रूप से अभियोजन की सीमा एक करोड़ से पाँच करोड़ ड्रॉप करना, इससे नीचे पूर्णत: खत्म करना, अरेस्ट पावर्स जीएसटी अधिकारियों द्वारा पूरी तरह से ड्रॉप यही खत्म करना,बहुत सी पेनल्टीज को २५ हजार रुपये से घटाकर १० हजार00 रुपये करना और कुछ को १० हजार0 रुपये से बिल्कुल समाप्त करना शामिल है। कहा कि छोटे और मझोले व्यापारियों (५ करोड़ रुपये तक के टर्नओवर वाले व्यापारियों) हेतु साल में एक बार रिटर्न फाइल करने की सुविधा और तिमाही  टैकस पेमेंट की सुविधा देना शामिल है। टंडन के मुताबिक जीएसटी काउंसिल द्वारा उठाया गया यह एक बहुत ही सकारात्मक कदम है। इससे छोटे और मझोले व्यापारी हर महीने रिटर्न फ ाइल करने में लगने वाले अपने समय और पैसे की बर्बादी तथा प्रैटिशनर्स को अत्यधिक पैसे खर्च करने की मजबूरी से बचेंगे और अपना पूरा ध्यान अपने व्यापार पर केंद्रित रख सकेंगे। कहा कि अत: ये सभी कदम स्वागत योग्य हैं। आगामी १अप्रैल २०२७ से लागू होने पर छोटे और मझोले व्यापारियों को इससे बड़ी राहत मिलने की पूरी उममीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *