October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी का प्रतिष्ठित दि कुमांचल नगर सहकारी बैंक का

0
1005706027
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सामान्य निकाय का निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न

अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र और उपाध्यक्ष इन्द्र सिंह निर्वाचित

नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित दि कुमांचल नगर सहकारी बैंक लिमिटेड, नैनीताल की सामान्य निकाय के निर्वाचन की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न होने के उपरांत प्रतिनिधियों द्‌वारा बैंक के संचालक मंडल के लिए 13 सदस्यों का चयन किया गया। बता दें नवगठित संचालक मंडल में 5 महिला निदेशक शामिल है. जो बैंक के संचालन एवं नीतिगत निर्णयों में महिलाओं की आगीदारी और समावेशी नेतृत्व को प्रोत्साहित करता है। इसके अलावा नवगठित संचालक मंडल में वित्त, बैंकिंग, विधि एवं अन्य संबंधित क्षेत्र में विशेषज्ञता और अनुभव रखने वाले प्रतिनिधियों को सम्मिलित किया गया है, ताकि बैंक का संचालन सुशासन, पारदर्शिता, व्यावसायिक दक्षता एवं नियामकीय अनुपालन के उच्च मानकी के अनुरूप किया जा सके। बैंकिंग विनियमन अधिनियम, 1949 तथा लागू नियामकीय प्रावधानों के अनुरूप विशेषजता और अनुभव को महत्व देते हुए संचालक मंडल का गठन किया गया है। इस दौरान निवर्तमान अध्यक्ष शाह ने नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चंद्र चौधरी का स्वागत करते हुए कहा जैसे सभी द्वारा मेरे को सहयोग किया गया है वैसे ही नवनियुक्त अध्यक्ष और उनकी पूरी गठित समिति को आप सबका सहयोग मिलेगा उन्होंने बताया आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार एक अध्यक्ष अधिकतम 10 वर्ष तक ही अपनी सेवा दे सकता है उसके अपरांत नए अध्यक्ष का चुनाव जरूरी है उसी के तहत आज नवनियुक्त अध्यक्ष प्रकाश चंद चौधरी और उपाध्यक्ष इंदर सिंह परिहार को चुना गया है इसके अतिरिक्त 13 सदस्यों मैं पांच आरबीआई की गाइडलाइन के अनुसार 5 महिलाओं को चुना गया है। अध्यक्ष बनने के बाद उनका स्वागत किया गया और इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष श्री चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा बैंक पूर्व में ही सक्षम है और डिजिटल के क्षेत्र में हम अपने ग्राहकों को सभी सुविधा देने के लिए प्रयासरत है जल्दी ही यूपीआई के क्षेत्र में भी बैंक अपनी सेवा प्रदान करेगा उसी को लेकर उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी इसको करना। बता दें नए अध्यक्ष मूलतः मल्लीताल बड़ा बाजार निवासी हैं वर्तमान में देहरादून में रहते हैं वह नाबार्ड के मुंबई ऑफिस से हेड एचआर वे लॉ के पद से सेवानिवृत्ति हैं उनके अनुभव का लाभ अब बैंक को मिलेगा। इसके अतिरिक्त, विभिन्न सहकारी संस्थाओं में बैंक का प्रतिनिधित्व करने हेतु निम्नलिखित प्रतिनिधियों का चयन किया गयाः नेशनल फेडरेशन ऑफ अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स एंड क्रेडिट सोसाइटीज लिमिटेड के लिए डॉ. केदार पलड़िया, नैनीताल जिला सहकारी बैंक लिमिटेडः महिपाल सिंह डंगवाल, और उत्तराखण्ड अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशनः डॉ. केदार पलडिया एवं श्री हेमराज सिंह मीहर का चयन किया गया। इस दौरान
पर बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष विनय साह, सचिव संजय साह तथा बैंक के अधिकारी अखिल साह, पवन साह, नीरज कुमार साह, अर्जुन सिंह नेगी एवं बिमल साह उपस्थित रहे। निदेशक मंडल के अन्य सदस्यों में लीला आर्य, सुनीत शाह, रमाकांत अग्रवाल, संगीता शाह, निधि शाह, विकास शाह,घनश्याम लाल शाह, राजेश शाह,,भुवन चंद शर्मा, दिव्यांशु सक्सेन,ा डॉक्टर केदार पलडिया पुनः निर्देशक बने हैं। नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपाध्यक्ष व निदेशक मंडल के सदस्यों को उप निर्वाचन अधिकारी निर्वाचन अधिकारी अनुराग आर्य ने शपथ ग्रहण कराई और प्रमाण पत्र प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *