कोशी नदी में डूबे युवक के पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेस नेता शीलू कुमार

नैनीताल। बेतालघाट में कोसी नदी में डूबे 17 वर्षीय किशोर (दीपक कुमार) का शव प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों द्वारा बरामद कर लिया गया है। यह दुखद घटना बुधवार 7 अक्टूबर 2026 को हुई थी, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमों ने गोताखोरों की मदद से नदी में गहन खोज अभियान चलाया। कांग्रेस नेता शीलू कुमार ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने पीड़ित परिजनों को ढांढस बंधाया और हर संभव मदद करने का पूरा भरोसा दिया है। हादसे के बाद दुखी परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में गहरा रोष है। परिजनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच की जाए ताकि स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सके।

























