October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

मंगोली-भेवा मोटर मार्ग निर्माण को लेकर

0
1005660423
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने किसको भेजा पत्र

लिंक में क्लिक कर खबर में जाने

मंगोली नैनीताल। ग्राम मंगोली-भेवा को मोटर मार्ग से जोड़ने की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने सचिव, लोक निर्माण विभाग, उत्तराखंड देहरादून को पत्र लिखकर मोटर- मार्ग के निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने तथा आवश्यक सर्वे कराने की मांग की है। बता दें
क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश महरा ने पत्र के माध्यम से सचिव, लोक निर्माण विभाग उत्तराखण्ड देहरादून को अवगत कराया कि विकासखंड भीमताल, जिला नैनीताल के अंतर्गत आने वाली ग्रामसभा मंगोली-भेवा के ग्रामीण लंबे समय से मोटर- मार्ग की सुविधा से वंचित हैं। मोटर- मार्ग नहीं होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा गांव में लगभग 700 से 800 लोगों की आबादी है।
मुकेश महरा ने पत्र के माध्यम से कहा कि सड़क सुविधा के अभाव में बुजुर्गों, स्कूली बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बीमार लोगों को विशेष परेशानी होती है। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने में भी ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं बरसात के दौरान आवागमन की समस्या और गंभीर हो जाती है। मुकेश महरा ने लोक निर्माण विभाग के सचिव से जनहित को ध्यान में रखते हुए मंगोली-भेवा मोटर- मार्ग की स्वीकृति प्रदान करने तथा विभागीय स्तर पर सर्वे के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का अनुरोध किया ।
उन्होंने कहा कि सड़क सुविधा मिलने से क्षेत्र के ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य सहित अन्य आवश्यक सेवाओं तक उनकी पहुंच बेहतर हो सकेगी। ग्रामीणों ने भी मोटर- मार्ग निर्माण की मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किए जाने की अपेक्षा जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *