October 7, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

70वें दुर्गा पूजा महोत्सव का महिलाओं ने किया पोस्टर का विमोचन

0
1005660293
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में ऐतिहासिक प्रतिष्ठित 70वें दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आगामी 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दुर्गा पूजा महोत्सव को लेकर आयोजन समिति ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बता दें महिला पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने महोत्सव के पोस्टर को लॉन्च किया और इस दौरान सभी ने महोत्सव को भव्य एवं सफल बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजन को लेकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां भी सदस्यों को सौंपी जा रही हैं।
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। पांच दिनों तक नगर में धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही देश-विदेश से आने वाले पर्यटक भी शामिल होंगे। इस दौरान उपाध्यक्ष त्रिभुवन फर्त्याल,महामंत्री उमेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार,सुरेश चन्द्र चौधरी, डॉली भट्टाचार्य, अमित शाह ,मंजू रौतेला,
कमला रावत ,भावना, मंजू पांडे, हिमांशु तिवाड़ी, तुलसी बिष्ट,गीता शाह,सहित शहर की अन्य महिलाएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *