October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

कृषि सेवा संघ के बैनर तलेकृषि कार्मिकों की

0
1005644195
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

8 सूत्रीय मांगो को लेकर
जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन

27 अक्टूबर से हड़ताल की चेतावनी

भीमताल नैनीताल। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ द्वारा सहायक कृषि अधिकारी संवर्ग की लंबित समस्याओं एवं न्यायोचित मांगों के निराकरण हेतु चलाए जा रहे चरणबद्ध आंदोलन के क्रम में शनिवार को जिला मुख्यालय में 8 सूत्री मांगो को लेकर ज्ञापन सौंपकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया। जिसमें संघ द्वारा शासन एवं विभाग मांगी दी गई देखे लिस्ट में

1.सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 का ग्रेड पे ₹2400 से बढ़ाकर ₹4200 किया जाए।

2.सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 को राजपत्रित घोषित करते हुए ग्रेड पे ₹4800 किया जाए।

3.सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 एवं वर्ग-2 का आमेलन कर दोनों संवर्गों को ₹4200 ग्रेड पे अनुमन्य किया जाए।

4.दिनांक 28.03.2025 से प्रभावी शिथिलीकरण नियमावली के अनुरूप पात्र कार्मिकों को पदोन्नति में अविलंब शिथिलीकरण का लाभ दिया जाए।

5.सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 को 10 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर ₹5400 ग्रेड पे अनुमन्य किया जाए।

6.एग्रीस्टैक एवं अन्य ऑनलाइन कार्यों के लिए लैपटॉप, इंटरनेट, तकनीकी सहयोग सहित आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं तथा स्पष्ट एवं व्यवहारिक कार्ययोजना लागू की जाए।

7.प्रयोगशालाओं में कार्यरत AAO वर्ग-2 एवं वर्ग-1 को जोखिम भत्ता प्रदान किया जाए।

8.रसायन शाखा के अंतर्गत जिला स्तर की प्रयोगशालाओं में सहायक निदेशक के पदों का सृजन किया जाए। किसी को लेकर आज शांतिपूर्ण आंदोलन किया गया। और अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो पूरे प्रदेश में कर्मचारी आंदोलन करेंगे जिसमें आगामी 09 अक्टूबर 2026 से एग्रीस्टैक एवं अन्य विभागीय समस्त ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 16 अक्टूबर 2026 को निदेशालय स्तर पर धरना एवं रोष प्रदर्शन, 27 अक्टूबर 2026 से अपेक्षित ठोस कार्यवाही न होने की स्थिति में सचिवालय कूच एवं अनिश्चितकालीन हड़ताल।
संघ ने शासन एवं विभाग से मांग की है कि संवर्ग की न्यायोचित मांगों पर सकारात्मक, ठोस एवं समयबद्ध कार्यवाही करते हुए आंदोलनात्मक परिस्थितियों को समाप्त करने की पहल की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *