October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

लेक सिटी वेलफेयर क्लब के तत्वाधान में

0
1005641093
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

आगामी 14 अक्टूबर को हैप्पी होम डांडिया नाइट्स

की तैयारियों को लेकर हुई बैठक

कितने प्रतिभागियों ने कराया पंजीकरण लिंक में क्लिक कर खबर में जाने

नैनीताल। सरोवर नगरी में लेक सिटी वेलफेयर क्लब द्वारा आगामी 14 अक्टूबर को सायं 4 बजे से आयोजित होने वाली हैप्पी होम डांडिया नाइट्स की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की सांस्कृतिक गरिमा, अनुशासन, स्वच्छता, पंजीकरण एवं व्यापक प्रचार पर चर्चा हुई।
क्लब की अध्यक्षा कविता त्रिपाठी ने तैयारियों की गंभीरता को रेखांकित करते हुए आयोजन स्थल पर अनुशासन और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सचिव डॉ. प्रगति जैन ने डांडिया की सांस्कृतिक महत्ता को समझते हुए आयोजन को भारतीय संस्कृति और परंपराओं के अनुरूप संपन्न कराने की बात रखी। कार्यक्रम में प्रवेश शुल्क ₹50 निर्धारित किया गया है। महिला एवं पुरुष प्रतिभागी गुजरात की संस्कृति को दर्शाने वाली पारंपरिक वेशभूषा में ही सहभागिता करेंगे। बैठक में इस पर विशेष जोर दिया गया कि प्रतिभागियों के परिधान आयोजन की सांस्कृतिक पहचान और गरिमा के अनुरूप हों।
कार्यक्रम संयोजक रमा भट्ट ने बताया कि अब तक तीन सौ से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हो चुकी हैं। उन्होंने पंजीकरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित रखने की आवश्यकता पर बल दिया। सभी सदस्यों ने अनुशासन व्यवस्था को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। इस मौके पर बैठक में
कार्यक्रम की सह संयोजक प्रेमा अधिकारी, सीमा सेठ, सविता कुलोरा एवं निवेदिता मेहरोत्रा ने आसपास के क्षेत्रों में आयोजन की सूचना पहुँचाने तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए अपने सुझाव रखे।
बैठक में डांडिया क्वीन, प्रथम रनर अप एवं द्वितीय रनर अप के साथ पाँच विशेष पुरस्कार—बेस्ट मेकअप, बेस्ट अटायर, बेस्ट हेयर स्टाइल, बेस्ट ज्वेलरी तथा कपल प्रविष्टियों के लिए बेस्ट ड्रेसिंग अटायर—देने की योजना पर चर्चा हुई। बच्चों को भी सम्मानित करने का प्रस्ताव रखा गया।
लेक सिटी वेलफेयर क्लब इस आयोजन को सुंदर, अनुशासित एवं संस्कृति से जुड़ा उत्सव बनाने की तैयारियों में जुटा है। उन्होंने बताया हैप्पी होम डांडिया नाइट्स का आयोजन 14 अक्टूबर को सायं 4 बजे से होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *