October 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के पेअर कार्यक्रम के अंतर्गत

0
1005638089
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कितनी लागत से अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण प्राप्त हुए देखे लिक में क्लिक खबर में

नैनीताल। सरोवर नगरी में अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन (एएनआरएफ) के पेअर कार्यक्रम के अंतर्गत लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक वैज्ञानिक उपकरण प्राप्त हुए हैं। इन उपकरणों में एक्स-रे डिफ्रेक्शन (एक्सआरडी), यूवी-विजिबल स्पेक्ट्रोफोटोमीटर, यूनिवर्सल टेस्टिंग मशीन (यूटीएम), फ्लोरेसेंस माइक्रोस्कोप, थर्मोग्रेविमेट्रिक एनालिसिस (टीजीए) तथा डिफरेंशियल स्कैनिंग कैलोरीमेट्री (डीएससी) शामिल हैं, जो अनुसंधान के क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाते हैं।

इन उपकरणों के माध्यम से 70 से अधिक विद्यार्थियों को प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थी नमूना तैयार करने, उपकरणों के संचालन, डेटा प्राप्त करने और उसके विश्लेषण जैसी अनुसंधान प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अनुभव ले रहे हैं।

इसी क्रम में विश्वविद्यालय में 3 से 6 अक्टूबर तक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसके पहले दो दिनों में विद्यार्थियों को वैज्ञानिक एवं अनुसंधान तकनीकों की सैद्धांतिक जानकारी दी गई, जबकि अंतिम दो दिनों में उक्त उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कराया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *