October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

चार्म एण्ड ब्यूटी इन फिजिक्स एवं मैथ्स विषय पर

0
1005631549
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

पूर्व कुलपति प्रो० विपिन श्रीवास्तव द्वारा दिया गया व्याख्यान

नैनीताल। सरोवर नगरी में सी०आर०एस०टी० इण्टर कालेज जगदीश लाल साह सभागार में हैदराबाद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० विपिन श्रीवास्तव द्वारा चार्म एण्ड ब्यूटी इन फिजिक्स एवं मैथ्स विषय पर एक व्याख्यान दिया गया। श्री श्रीवास्तव के आगमन पर विद्यालय प्रबन्ध समिति सदस्य आलोक साह एवं श्रीमती गीता साह द्वारा स्वागत किया गया। आलोक साह ने स्वागत में उनके साथ बिताये गये पुराने दिनों को याद किया तथा कहा कि छात्र इस पल का पूर्ण सदुपयोग करें तथा फिजिक्स, कैमस्ट्री, गणित को आसान भाषा में समझे। ततपश्चात प्रो श्रीवास्वत ने अपना व्याख्यान प्रारम्भ करते हुवे कहा कि नेचर को सिमेटरी पसन्द है तथा प्रकृति में फिजिक्स, कैमस्ट्री, गणित मौजूद है, बस इसे समझने की आवश्यक्ता है,
सामान्यतः लोगो का यह मानना होता है कि फिजिक्स, कैमस्ट्री, गणित बोरिंग व कठिन विषय हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। जो लोग इस क्षेत्र में कार्य करते हैं वो इसकी सुन्दरता तथा आर्कषण को समझते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि छात्र सभी विषयों को एक समान महत्व दें। प्रश्नोत्तरी कार्यकम में विभिन्न स्कूलों के छात्र तथा छात्राओं द्वारा उनसे फिजिक्स, कैमस्ट्री, गणित पर रोचक प्रश्न पूछे गये। मो०ला० सा०बा० विद्या मंदिर की छात्रा हर्षिता लोहनी ने उनसे फिजिक्स में उनकी रुचि कैसे
बढ़ी तथा उनके रोल मॉडल कौन थे ये प्रश्न किया तो वे अपने पुराने दिनों में खो गये, और अपने अतीत के बारे मे बताया। प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डे द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर अलोक साह, गीता साह,पर्यावरणविद विनोद पाण्डे, ग्रुप कैप्टन अच्युत्य (अ०प्रा०), श्री नवनीत जोशी, शैलेन्द्र साह, योगेश साह, डा० बसन्ती रौतेला, इन्दु भट्ट, कुन्दन सिंह सुयाल, ज्ञानेश्वर पाण्डे, डा० गौरव भाकुनी, गणेश दत्त लोहनी, ललित सिंह जीना, रितेश साह, राजेश कुमार, गौतम साह, तारा जोशी, मनीष साह, गीता बिष्ट, हर्षित कुमार आदि उपस्थित थे।
संचालन डॉ एस.एस बिष्ट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *