भवाली नजूल भूमि पर बसे परिवारों के हक में
शीलू कुमार ने उठाई आवाज जिला अधिकारी रयाल के माध्यम से सीएम धामी को भेजा ज्ञापन

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा है ज्ञापन के माध्यम से भवाली, नैनीताल में नजूल भूमि पर लंबे समय से निवास कर रहे गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की समस्या के समाधान की मांग की गई। और कहा गया कि कई परिवार वर्षों से अपने घरों में रह रहे हैं और अपनी जीवनभर की जमा पूंजी लगाकर इन मकानों को बनाया है। ऐसे परिवारों को बार-बार प्राधिकरण की ओर से घर तोड़ने संबंधी नोटिस जारी किया जाना उचित नहीं है। शीलू कुमार ने मांग की कि सरकार मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इस समस्या का स्थायी समाधान निकाले और वर्षों से निवास कर रहे परिवारों को उनके मकानों का मालिकाना हक दिलाने की दिशा में ठोस निर्णय ले।

























