गांधी व शास्त्री जी के जन्मदिन पर
भारतीय संसद के संविधान सदन में
एम ए इकोनॉमिक्स के छात्र नकुल साह ने दिए भाषण

नैनीताल। सरोवर नगरी मे कुमाऊं विश्वविधालय के डी एस बी परिसर के एम ए 3 सेमेस्टर इकोनॉमिक्स के छात्र नकुल साह भारतीय संसद के सेंट्रल हॉल संविधान सदन में नो यू अर लीडर विषय पर 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी तथ्य शास्त्री जी के जन्म दिन पर आयोजित संभाषण में प्रतिभाग किया नकुल ने उत्तराखंड को रिप्रेजेंट किया । नकुल ने लाल बहादुर शास्त्री पर सम भाषण दिया । नकुल का चयन विकसित भारत यूथ पार्लियामेंट से हुआ तथा युवा मामलों के मंत्रालय ने इसका चयन किया ।कुल चयनित 36 में से 12 युवाओ को संसद भवन के संविधान भवन में बोलने का मौका मिला जिनमें नकुल एक रहे ।नकुल साह ने उत्तराखंड का रिप्रेजेंटेशन किया । उनकी सफलता पर कुलपति प्रॉफ सतपाल सिंह बिष्ट , निदेशक प्रॉफ संजय पंत , प्रॉफ ललित तिवारी प्रॉक्टर प्रॉफ हरीश बिष्ट सहित कुलसचिव डॉ रितेश साह , डॉ शिवांगी चन्याल ,डॉ संतोष कुमार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

























