जनहित संस्था कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई आयोजित
चीना बाबा मंदिर से बीडी पांडे मार्ग को वन वे करने को लेकर शिष्ट मंडल मिलेगा जिलाधिकारी से

नैनीताल सरोवर नगरी में जनहित संस्था की शुक्रवार को कार्यकारिणी/सदस्यों की एक बैठक सुरेन्द्र चौधरी अध्यक्ष के आवास (कांठ वाली कोठी)पर सुरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में संस्था के किर्याकलांपों के परिप्रेक्ष्य में अनेक ज्वलंत मुद्दों पर सदस्यों के मध्य गम्भीरतापूर्वक विचार विमर्श किया गया। मुख्य रूप से आगामी बैठक में संस्था द्वारा पूर्व वर्षों की भांति समाज में समाज सेवक के रूप में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को संस्था द्वारा सम्मानित किए जाने के सम्बन्ध में संस्था की बैठक में विचार विमर्श के उपरांत बैठक में उपस्थित सदस्यों के मध्य लगभग आठ-दस सदस्यों द्वारा स्थानीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों के नाम प्रस्तुत किए गए। सर्वसम्मति से व्यक्ति का चयन कर लिया गया। इसी क्रम में सम्मान समारोह की तिथि यथासमय निर्धारित कर ली जाएगी। इस विषय के अतिरिक्त पूर्व में प्रस्तावित मल्लीताल में चीना बाबा मंदिर से बी डी पाण्डेय अस्पताल तक के मार्ग को पूर्णतया वन वे करवाने हेतु संस्था का प्रतिनिधि मंडल पुनः जिलाधिकारी महोदय से मिलेगा। साथ ही स्थानीय स्तर पर शौचालयौं की दुर्दशा व गन्दगी के सम्बन्ध में पूर्व प्रेषित पत्र के साथ संस्था का प्रतिनिधि मंडल नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी से भी मिलेगा। इस मौके पर बैठक में संस्था के संरक्षक जगमोहन सिंह बिष्ट, अशोक साह, महासचिव महेश चन्द्र आर्य,वकिल उददीन, कार्यकारी अध्यक्ष दिव्या साह, जीवंती भट्ट, सोनू साह, पंकज साह,भुवन कुमार, वरिष्ठ सलाहकार अशोक तिवारी जी, अमित रस्तोगी इत्यादि उपस्थित थे।

























