October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती पर विशेष एक पेड़, एक जीवन” अभियान मे

0
1005589853
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ की उपस्थिति में

विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

हल्द्वानी नैनीताल। महात्मा गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री जयंती के अवसर पर पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल, विदरामपुर में पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता एवं जिम्मेदार नागरिकता को समर्पित विशेष एक पेड़, एक जीवन”
वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के डायरेक्टर एवं हेड ऑफ द इंस्टीट्यूशन डॉ. दीपक मनचंदा, हेडमिस्ट्रेस निशी मनचंदा, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा उपस्थित अभिभावकों ने सक्रिय सहभागिता की। विद्यार्थियों के साथ अभिभावकों ने भी पौधारोपण में भाग लेकर पर्यावरण का संदेश दिया। और कहा यह सब की जिम्मेदारी है।

191 देशों की साइकिल यात्रा से बच्चों को मिली प्रेरणा

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध ग्लोबल साइकिलिस्ट एवं सामाजिक कार्यकर्ता सोमेन देबनाथ रहे। श्री देबनाथ ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के अनुभव साझा किए और बताया कि किस प्रकार उन्होंने 19 वर्षों की लंबी साइकिल यात्रा के दौरान 191 देशों एवं सातों महाद्वीपों की यात्रा की।
उनकी यात्रा केवल एक साहसिक साइकिल अभियान नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, अनुशासन, स्वस्थ जीवनशैली, राष्ट्रीय एकता और मानवता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का माध्यम रही है। विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान उन्होंने अपने यात्रा अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें प्रकृति के प्रति संवेदनशील रहने, फिट एवं अनुशासित जीवन अपनाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने के लिए प्रेरित किया।

रीयूनियन भारत – एक पेड़, एक जीवन,

श्री सोमेन देबनाथ वर्तमान में
रीयूनियन भारत – एक पेड़, एक जीवन, भारतीय युवा और खेल” अभियान के अंतर्गत भारत की साइकिल यात्रा पर हैं। इस अभियान के माध्यम से वे पर्यावरण संरक्षण, राष्ट्रीय एकता, युवा सशक्तिकरण एवं खेलों का संदेश देशभर में पहुँचा रहे हैं।
पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल में उनकी उपस्थिति ने विद्यार्थियों को किताबों से बाहर निकलकर एक वास्तविक जीवन के प्रेरक व्यक्तित्व से सीखने और संवाद करने का अवसर प्रदान किया। यह विद्यालय की उस शैक्षिक सोच को भी दर्शाता है जिसमें शिक्षा को केवल कक्षा और पाठ्यपुस्तक तक सीमित न रखकर विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन के अनुभवों, प्रकृति, समाज और राष्ट्र से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाता है।

🌱 “One Tree, One Life” — एक पौधा, एक जिम्मेदारी

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने यह संदेश दिया कि एक वृक्ष केवल प्रकृति के लिए योगदान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर भविष्य की नींव है।

पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल अकादमिक रूप से सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, संवेदनशील, आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति जागरूक वैश्विक नागरिक के रूप में विकसित करना है।

अभिभावकों की सहभागिता ने इस पहल को और सार्थक बनाया तथा यह संदेश दिया कि जब विद्यालय, विद्यार्थी और परिवार एक साथ आगे बढ़ते हैं, तब शिक्षा का प्रभाव कक्षा से निकलकर समाज तक पहुँचता है।

पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल भविष्य में भी विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए ऐसी गतिविधियों को प्रोत्साहित करता रहेगा, जहाँ शिक्षा के साथ प्रकृति, खेल, सामाजिक जिम्मेदारी, नेतृत्व और वास्तविक जीवन के अनुभवों को समान महत्व दिया जाता है।

डॉ. दीपक कुमार
प्रधानाचार्य
पाथफाइंडर बोर्डिंग स्कूल
विदरामपुर, चकलुवा, कालाढूंगी रोड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *