October 2, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता की तैयारियां पूरी

0
1005589798
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल।सरोवर नगरी में पर्वतीय सांस्कृतिक समिति के तत्वावधान में गोवर्धन हॉल में 13वीं अंतर-विद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विभिन्न आयु वर्ग की इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में शहर एवं आसपास के प्रतिष्ठित विद्यालयों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। प्रतियोगिता में सनवाल स्कूल नैनीताल, जीडी गोएंक नौकुचियाताल, लांग व्यू स्कूल नैनीताल, सेंट जोसेफ कॉलेज, सेंट जॉन्स, ऑल सेंट्स, भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय नैनीताल, लेक इंटरनेशनल भीमताल, शेरवुड कॉलेज नैनीताल, सेंट मैरीज कॉन्वेंट नैनीताल, बिरला विद्या मंदिर नैनीताल और रामा मोंटेसरी स्कूल की टीमें हिस्सा ले रही हैं। अब तक विभिन्न आयु वर्गों में कुल 140 प्रविष्टियां (एंट्री) दर्ज की जा चुकी हैं। इस मौके पर कार्यक्रम का आयोजन को ऐतिहासिक और सफल बनाने में ईश्वर तिवारी, दिव्यांशू तिवारी, विमला तिवारी, मुकेश बच्चन, शेर सिंह बिष्ट, अमित कुमार, मो. वसीम जी, तोषित तिवारी और विश्वकेतु वैद्य जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *