September 30, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पाण्डेगांव और तलिया में मनाया गया आंगन मिलन उत्सव कार्यक्रम में

0
1005557352
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्य ने मातृशक्ति को उनके निस्वार्थ योगदान और सेवा के लिए सम्मानित किया

कोटाबाग नैनीताल। नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के कोटाबाग ब्लॉक स्थित पाण्डेगांव और तलिया में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत ‘आंगन मिलन उत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा ग्रामीण मंडल नैनीताल के महामंत्री ओबीसी मोर्चा गौरव गोस्वामी तथा विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता हेम आर्या मौजूद रहे।
पाण्डेगांव आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजु बोहरा और सहायिका नीलम लोहनी ने उपस्थित मातृशक्ति एवं क्षेत्रवासियों को बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। ग्राम प्रधान प्रभा पाण्डे ने अतिथियों और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान गौरव गोस्वामी और हेम आर्या ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मंजु बोहरा, सहायिका नीलम लोहनी, सुपरवाइजर सुनीता सहित आंगनबाड़ी केंद्र के संचालन में सहयोग कर रही मातृशक्ति को उनके निस्वार्थ योगदान और सेवा के लिए सम्मानित किया। इस दौरान बच्चों को फल, मिठाई और चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम में बच्ची गौरी का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया गया। इसके बाद तलिया ग्राम सभा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आंगन मिलन उत्सव आयोजित हुआ। ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश सनवाल ने अतिथियों, बच्चों, मातृशक्ति और क्षेत्रवासियों का स्वागत किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जानकी आर्या और सहायिका दीपा आर्या ने केंद्र के माध्यम से संचालित सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान बच्चों को फल, बिस्कुट और चॉकलेट वितरित किए गए तथा आंगनबाड़ी संचालन में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। हेम आर्या ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बच्चों की शिक्षा, पोषण और देखरेख का कार्य बेहतर तरीके से कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार मातृशक्ति और बच्चों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नशे से दूर रखने, मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचाने तथा बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि गौरव गोस्वामी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और सहयोग कर रही मातृशक्ति को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बच्चों को अच्छी शिक्षा, संस्कार और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

गोस्वामी ने कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और लाभार्थियों से सरकार की योजनाओं को लेकर फीडबैक भी लिया। उन्होंने लाभार्थियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेते हुए उन्हें और बेहतर बनाने के लिए सुझाव भी मांगे। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने तथा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए अपने सुझाव देने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान कोटाबाग कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित लता आर्या को भी उपस्थित लोगों ने शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के समापन पर समर्पण ध्यान केंद्र के संयोजक दीपेश जोशी ने ध्यान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बीच प्रत्येक व्यक्ति को अपने लिए समय निकालकर नियमित ध्यान करना चाहिए, जिससे तन और मन दोनों स्वस्थ रहें और व्यक्ति समाज व देशहित में बेहतर योगदान दे सके।

इसके बाद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गौरव गोस्वामी और विशिष्ट अतिथि हेम आर्य के अलावा पाण्डेगांव ग्राम प्रधान प्रभा पाण्डे, तलिया ग्राम प्रधान चंद्र प्रकाश सनवाल, महिला मोर्चा ग्रामीण मंडल भाजपा की क्षमा पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता मोहन सिंह दानी, तारा सिंह बिष्ट, भावना लोहनी, माया पंत, नवनिर्वाचित छात्रसंघ अध्यक्ष लता आर्या, धरा देवी, तुलसी देवी, प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्या खष्टी देवी, पुष्पा देवी, घना देवी, कमला गर्जोला सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *