नैनीताल बैंक के कुल व्यवसाय में हुई ६.७५ फीसदी की वृद्धि: सीईओ सुशील कुमार लाल

नैनीताल । सरोवर नगरी में नैनीताल बैंक की १०४वीं वार्षिक आम बैठक मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से प्रधान कार्यालय नैनीताल में आयोजित हुई । बैठक के दौरान बैंक के वित्तीय वर्ष २०२५-२६ के वित्तीय परिणामों और प्रमुख व्यावसायिक उपलबधियों की जानकारी साझा की गई। बैंक ने चालू वित्तीय वर्ष में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी वित्तीय स्थिति को और अधिक सुदृढ़ किया है। इस अवधि के दौरान बैंक का कुल व्यवसाय ६.७५ फीसदी की वृद्धि के साथ १४,११८.०२करोड़ रुपएं तक पहुंच गया जबकि कुल जमा ८,६२३.६७ करोड़ और सकल अग्रिम ५,४९४.३५ करोड़ हो गया।
बैंक की वार्षिक आम बैठक की समाप्ति के बाद बैंक मुखयालय में पत्रकारों से वार्ता में बैंक के प्रबंध निदेशक व सीईओ सुशील कुमार लाल ने पत्रकारों से वार्ता में बताया कि बैंक के संचालन लाभ में ३०.६६ फीसदी की प्रभावशाली वृद्धि दर्ज की गई जो बढक़र ११६.३३ करोड़ रुपया हो गया वहीं बैंक का शुद्ध लाभ २४.९६ फीसदी से बढक़र ६३.२४ करोड़ तथा नेटवर्थ २६.८६ फीसदी से बढक़र १,०६२.२४ करोड़ पहुंच गई। बैंक की परिसंपत्ति गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार हुआ है । सकल एनपीए घटकर ४.९५ फीसदी और शुद्ध एनपीए ०.२७ फीसदी के निचले स्तर पर आ गया। बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात बढक़र ९४.०१फीसदी हो गया जो इसके मजबूत जोखिम प्रबंधन और प्रावधान नीति को दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष २०२५-२६ बैंक के लिए महत्वपूर्ण उपलबधियों का वर्ष रहा है। डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए बैंक ने आधुनिक सुविधाओं से युक्त मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन नैनी नियो का शुभारंभ किया है जिससे ग्राहक फंड ट्रांसफ र, बिल भुगतान तथा ई-प्रमाणपत्र जैसी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इसके अलावा व्यापारियों के लिए कयू आर कोड आधारित डिजिटल भुगतान, साउंड बाकस और मर्चेंट मैनेजमेंट एप जैसी सेवाएं शुरू की गई हैं।
श्री लाल ने कहा कि आने वाले समय में बैंक का ध्यान गुणवत्तापूर्ण व्यवसाय वृद्धि, रिटेल व एमएसएम ई क्षेत्र, सीएएसए आधार को मजबूत करने और डिजिटल सेवाओं के विस्तार पर रहेगा। सुशील कुमार लाल ने बैंक के ग्राहकों, शेयरधारकों तथा कर्मचारियों तथा सभी हितधारकों के निरंतर सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त किया।पत्रकार वार्ता में कार्यपालक निदेशक कुलदीप सिंह समेत मुखय वित्तीय अधिकारी सुमंत चक्रवर्ती, मुखय परिचालन अधिकारी अनिल कुमार तथा कंपनी सचिव विवेक साह व सनी मेहरा सहित बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

























