ज्योलीकोट जल जनित प्रकरण
विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित गंभीर लक्षण वाले तीन मरीज भर्ती

नैनीताल । सरोवर नगरी के समीप वर्ती ज्योलिकोट प्रभावित क्षेत्र में जलजनित रोगों की रोकथाम एवं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने हेतु सीएमओ डा.रश्मि पंत के निर्देश पर विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर, निगरानी एवं जनजागरूकता गतिविधियां लगातार संचालित की जा रही हैं।
बता दें मंगलवार को स्वास्थ्य टीमों द्वारा देवीधुरा में १६, चोपड़ा में ३४ तथा बेलुवाखान में ५१ लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलिकोट में ५५ लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान ३० बलड टेस्ट के साथ ही १३७ लोगों की काउंसलिंग तथा0 १० लोगों को टेली.कंसल्टेंसी की सुविधा प्रदान की गई। गंभीर लक्षण वाले ३ मरीजों को भर्ती किया गया।

























