September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सेवा संकल्प अभियान से सशक्त हो रही उत्तराखंड की मातृशक्ति : भावना

0
1005544709
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

धात्री महिलाओं को मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री भावना द्वारा महालक्ष्मी किट वितरित की गई

भीमताल नैनीताल। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को भीमताल ब्लॉक सभागार में बहुद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) भावना मेहरा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ धात्री महिलाओं को महालक्ष्मी किट वितरित की गई तथा लखपति दीदियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया
राज्यमंत्री भावना मेहरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत और महिला सशक्तिकरण के संकल्प तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रदेश की मातृशक्ति निरंतर सशक्त और आत्मनिर्भर हो रही है सेवा संकल्प अभियान इसी दिशा में सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में लखपति दीदी योजना के तहत 2.65 लाख से अधिक महिलाये लखपति दीदी बनी है इसके साथ ही श्रमिकों की बेटियों के विवाह के लिए ₹51 हजार की सहायता तथा नंदा गौरा योजना जैसी योजनाएं महिलाओं और बेटियों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से मजबूत कर रही हैं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए व्यापक स्तर पर कार्य हुआ है देश में 3 करोड़ से अधिक महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं और वर्ष 2029 तक इस संख्या को 6 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य है उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भी महिला कल्याण और मातृशक्ति के सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है कार्यक्रम में विभिन्न जिलास्तरीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया शिविर में पहुंचे लोगों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का निस्तारण भी किया गया कार्यक्रम में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत डी डी ओ संतोष कुमार पंत तहसीलदार अक्षय भट्ट बी डी ओ हर्षित गर्ग पुष्कर मेहरा मीनाक्षी भगत मीनाक्षी आर्या सभासद प्रकाश कन्नौजिया ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह गंगोला जितेंन्द्र चनौतीया कमल देवका हरगोविन्द रावत शेखर चंद्र भट्ट खष्टी भट्ट प्रेमा बरगली जानकी देवी पुष्पा देवी रजनी देवी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *