September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला पंचायत नैनीताल ने चलाया विशेष सफाई अभियान

0
1005535703
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी के समीप वर्ती  ज्योलीकोट  और आसपास के इलाकों में जल जनित बीमारियों के प्रकोप के चलते जिला पंचायत नैनीताल द्वारा सोमवार को ज्योलीकोट, भलयूटी,बेलूवाखान, सरियाताल तथा वीरभट्टी में जल स्रोतों के पास विशेष सफाई अभियान चलाया।
 अभियान के तहत जल स्रोतों और उसके आसपास के क्षेत्र से कूड़ा, प्लास्टिक और अन्य निष्प्रोज्य सामान उठाकर निस्तारण किया गया। दल में जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी समेत उप राज अधिकारी असलम, कार्याधिकारी ऋचा जोशी, दीपक उपाध्याय, चंद्रपाल बिष्ट, लक्ष्मण लमगडिय़ा, मोहन सिंह, इतीश कुमार आदि लोग शामिल थे। इस दौरान लोगों से संपर्क कर कूड़े को इधर उधर ना फेंकने, जल स्रोतों को साफ रखने की अपील भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *