प्रकृति प्रेमी गुरुरानी पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कर रहे हैं पौधरोपण

नैनीताल । उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष/ राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान सोमवार को ८०४वें दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के ८०४वें दिन डीडीहाट नारायण नगर के नारायण स्वामी आश्रम परिसर में मंदिर ट्रस्ट के प्रमुख व्यवस्थापक दीप चंद्र पांडे के नेतृत्व में विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण किया गया। दीप चंद्र पांडे ने कहा कि नारायण स्वामी आश्रम जहां नारायण स्वामी जी की तपोस्थली है वहीं एक प्रमुख पर्यटक स्थल भी है पौधारोपण के माध्यम से इस स्थल पर प्रकृति संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। दिनेश गुरु रानी ने कहा कि नारायण आश्रम कैलाश मानसरोवर यात्रियों व पर्यटकों की आवाजाही का प्रमुख स्थल होने के कारण यहां पर पौधारोपण का कार्य किया जा रहा है। दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

























