September 29, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नैनीताल जिले में धूमधाम से मनेगी गांधी व शास्त्री जयंती बैठक में बनी रूपरेखा

0
1005535532
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल । सरोवर नगरी में अपर जिलाधिकारी  सौरभ असवाल की अध्यक्षता में सोमवार को जिलाधिकारी सभागार नैनीताल में २ अकटूबर (शुक्रवार) को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार किए जाने के संबंध में बैठक आयोजित की गई।
 बैठक में अपर जिलाधिकारी असवाल ने बताया कि 0२ अकटूबर को प्रात: 0६.३० बजे से 0७.३० बजे तक जनपद के हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, बेतालघाट, लालकुआं, धारी तथा श्री कैंचीधाम तहसीलों सहित अन्य स्थानों पर प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी में छात्र छात्राओं, राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों तथा जनसामान्य द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा।उन्होंने बताया कि नैनीताल नगर में प्रभात फेरी मल्लीताल स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की प्रतिमा से प्रारंभ होकर तल्लीताल गांधी चौक पर समाप्त होगी। इसके उपरांत पूर्वाहन 0८0 बजे राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फ हराया जाएगा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीताल के तल्लीताल गांधी चौक में प्रात: ९ बजे से जिलाधिकारी नैनीताल, गणमान्य व्यक्तियों व सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।उन्होंने सभी नगर निकायों व निगमों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पार्कों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मलिन बस्तियों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं जनभागीदारी से संबंधित कार्यक्रमों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।बैठक में अपर जिलाधिकारी ने मुखय शिक्षा अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिए कि जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों के मध्य महात्मा गांधी जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, गांधीवादी जीवन दर्शन, नैतिकता, सदाचार, सादा जीवन उच्च विचार, सर्वधर्म सद्भाव, भाईचारा, सिंगल यूज प्लास्टिक उन्मूलन तथा स्वच्छता ही सेवा आदि विषयों पर वाद.विवाद एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, सहायक प्रबंधक उद्योग कैलाश संबल, नगर पालिका ईओ भवाली, नैनीताल, भीमताल, गांधी आश्रम नैनीताल, जिला विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *