September 28, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

सरोवर नगरी के समीपवर्ती मंगोली में

0
1005531540
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘विकसित भारत’ कार्यक्रम मे

मुख्य अतिथि विधायक सरिता आर्या विशिष्ट अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा हुई शामिल

मंगोली नैनीताल। न्याय पंचायत खुर्पाताल के ग्राम सभा मंगोली स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में सेवा संकल्प अभियान के तहत “25 करोड़ बच्चों के सपनों का विकसित भारत” कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्य मुख्य अतिथि तथा दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की छात्राओं द्वारा अतिथियों का तिलक एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत तथा विधायक सरिता आर्य और शांति मेहरा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम संयोजक कुन्दन सिंह अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ चित्रकला, निबंध एवं अन्य प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। बच्चों द्वारा 2047 विकसित भारत निर्माण को लेकर बच्चों के अपने विचार अपने द्वारा प्रस्तुत किये गये जो कि काफी प्रेरणादायी और उत्साहवर्धन करने वाले थे। बच्चों द्वारा नशामुक्ति की थीम पर प्रस्तुत नाटक विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। नाटक के माध्यम से तंबाकू, शराब, ड्रग्स और सिगरेट के दुष्प्रभावों को प्रदर्शित करते हुए लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
ग्राम प्रधान नलनी गोविन्द अधिकारी ने बच्चों को नशे के साथ ही मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल से बचने की सलाह दी। उन्होंने बच्चों को शारीरिक खेलों की ओर प्रेरित करते हुए कहा कि खेलकूद से बच्चे स्वस्थ रहने के साथ-साथ देश और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते हैं।
दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा ने विद्यार्थियों और शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि “बच्चों को हर प्रकार के नशे से दूर रहने के साथ मोबाइल फोन के अति इस्तेमाल से भी बचना चाहिए।”उन्होंने कहा कि “सरकार शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार के साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कार्य कर रही है जिससे बच्चों के लिए शिक्षा व्यवस्था और बेहतर हो सके।”उन्होंने कहा कि “वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लिए बच्चों को शिक्षा, संस्कार और देशसेवा की भावना से जोड़ना अत्यंत आवश्यक है।”

नैनीताल विधायक सरिता आर्य ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों की सराहना की। उन्होंने नशामुक्ति पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक की विशेष प्रशंसा करते हुए कहा कि “2047 – विकसित भारत के निर्माण में आज के बच्चों की भूमिका अत्यंत है। उन्होंने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने, मेहनत करने और समाज में व्याप्त बुराइयों से दूर रहने का आह्वान किया और मोबाइल फोन के अति इस्तेमाल से बचने की सलाह दी।” उन्होंने कहा कि “आज की पीढ़ी को यह तय करना है कि वह आने वाली पीढ़ी को किस प्रकार का भारत सौंपना चाहती है।”

कार्यक्रम में शामिल खंड शिक्षा अधिकारी कैला चौहान ने भी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सुरेश उप्रेती के संबोधन के साथ हुआ। मंच संचालन कस्तुर्बानंद कर्नाटक द्वारा किसान मोर्चा ग्रामीण मंडल महामंत्री योगेश बिष्ट के सहयोग से किया गया।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, दर्जा राज्य मंत्री शान्ति मेहरा, प्रधानाचार्य चंद्रशेखर जोशी जी समेत प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनुसूचित मोर्चा प्रकाश आर्या, प्रदेश मंत्री अनुसूचित मोर्चा सूरज प्रहरी,ग्रामीण महिला मंडल अध्यक्ष क्षमा पांडे, ओबीसी मोर्चा महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी गौरव गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश मेहरा, बूथ अध्यक्ष मंगोली चंदन कनवाल, जलालगांव प्रधान खुशाल सिंह बिष्ट,ग्राम प्रधान गोविन्द अधिकारी, विनीता लोहनी, सीमा जोशी, खमारी ग्राम प्रधान हेम बहुखंडी, रुपा नवनीत बिष्ट, हेमंत कनवाल, दीपक कनवाल, गणेश मेहरा, रेखा , दीप्ति निखुर्पा, विनोद कुमार जीना,समेत बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी, शिक्षक, विद्यार्थी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *