कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जमकर की नारेबाजी कहां
वोट चोर कहां मिलेगे बीजेपी के दफ्तर में चंदा चोर कहां मिलेगे बीजेपी के दफ्तर में
और विरोध प्रदर्शन करते हुए
फूका पुतला


नैनीताल। सरोवर नगरी के गांधी चौक तल्लीताल पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन कर जमकर वोट चोर कहां मिलेगे बीजेपी के दफ्तर में चंदा चोर कहां मिलेगा बीजेपी के दफ्तर में नारेबाजी करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार तथा निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तल्लीताल से कलक्ट्रेट तक भाजपा मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए जुलूस निकाला। तत्पश्चात कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाया जाए, उनके द्वारा पूर्व में लिए गए निर्णयों को निरस्त किया जाए, तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर प्रक्रिया) एवं फॉर्म-7 के माध्यम से की जा रही धांधलियों पर रोक लगाते हुए चुनाव प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने कहा तत्काल मुख्य चुनाव अधिकारी सहित अन्य इसमें लिफ्ट अधिकारियों को बर्खास्त किया जाए। पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने भी आज पूरे देश में कांग्रेस वोट चोरी के मामले में चुनाव आयुक्त से जवाब मांग रही है लेकिन जवाब भाजपा दे रही है। उन्होंने का जनता चाहती है पिछले दिनों में जितने भी चुनाव प्रदेशों में हुए सभी कैंसिल हो और नए पादृषिता तरीके से चुनाव हो नेताओं का कहना था कि मतदाता सूची में बिना उचित भौतिक सत्यापन के वैध नागरिकों के नाम हटाए जा रहे हैं और निष्पक्ष सुनवाई का अधिकार छीना जा रहा है, जिससे निर्वाचन आयोग की साख व विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता और निष्पक्षता को बहाल नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता यह आंदोलन आगे और उग्र करेगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल, नैनीताल नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, पूर्व अपर महाधिवक्ता अवतार सिंह रावत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष डॉ. भावना भट्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र कुमार, हरीश पनेरू, नीरज तिवारी, भोला भट्ट, हेम नैनवाल, मुन्नी तिवारी, संजय किरौला, लखन नेगी, बी चनौतिया, रईस भाई, संजय कुमार ‘संजू’, पी.सी. गोरखा, जीशांत कुमार, शीलू कुमार, त्रिभुवन फर्त्याल, अनुपम कब्डवाल, हिमांशु पाण्डे, हेम दुर्गापाल, हरेन्द्र बोरा,जी के शर्मा,दिनेश कर्नाटक पप्पू, सहित जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

























