कामर्स की छात्रा नीतू गिरी ने उत्तीर्ण की यूजीसी नेट परीक्षा

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर नैनीताल स्थित वाणिज्य विभाग की छात्रा नीतू गिरी ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। विभागीय शिक्षकों ने इसे उनकी मेहनतए लगन और निरंतर अध्ययन का परिणाम बताया।
विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने नीतू को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी कामयाबी विभाग के लिए गौरव का विषय हैं और अन्य विद्यार्थियों को भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती हैं। नीतू गिरी की सफलता पर डॉ. आरती पंत, डॉ. विजय कुमार, डॉ. ममता जोशी, डॉ. निधि वर्मा, डॉ. विनोद जोशी, डॉ. हिमानी जलाल, डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. पूजा जोशी पालीवाल, डॉ. रितिशा शर्मा, डॉ. मेराज, डॉ. ताबिश, डॉण् पंकज भट्ट, अमनदीप कौर, दीक्षा पंत, हिमांशु बिष्ट व घनश्याम पालीवाल और बिशन ने भी बधाई दी।

























