September 27, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जमीन की नाप के एवज में ३० हजार रुपये रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

0
1005510784
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

शिकायत पर ट्रैप टीम ने पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथों दबोचा

नैनीताल । नैनीताल जिले के धारी तहसील में तैनात पटवारी निर्मल बोरा को सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने ३० हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफतार किया है। आरोप है कि पटवारी गांव मौड़ा तहसील धारी स्थित शिकायतकर्ता की भूमि की नाप कराने के एवज में रुपये की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था जिसके बाद उसने सतर्कता अधिष्ठान की टोल फ्री हेल्पलाइन पर शिकायत की।
सतर्कता अधिष्ठान सेकटर नैनीताल हल्द्वानी के अनुसार शिकायत की जांच में पटवारी निर्मल बोरा पर लगाए गए आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद थाना सतर्कता अधिष्ठान सेकटर नैनीताल.हल्द्वानी में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले में पुलिस अधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेकटर नैनीताल.हल्द्वानी ने निरीक्षक के नेतृत्व में ट्रैप टीम गठित की। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पटवारी निर्मल बोरा को शिकायतकर्ता से ३० हजार रुपये रिश्वत लेते हुए तहसील धारी से रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। गिरफतारी के बाद टीम ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सतर्कता अधिष्ठान के निदेशक डॉ. वी मुरुगेशन ने ट्रैप टीम के सदस्यों के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है। उन्होंने आम लोगों से भ्रष्टाचार के मामलों की शिकायत सतर्कता अधिष्ठान तक पहुंचाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान में आमजन की भागीदारी महत्वपूर्ण है। इसके लिए सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर १०६४ और व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 0९४५६५९२३०० पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *