डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का
मैत्रेयी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन
शिक्षक संघ कूटा ने दी बधाई और शुभकामनाएं

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर के वाणिज्य विभाग में कार्यरत डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय का मैत्रेयी कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन हुआ है। उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
डॉ. जीवन चंद्र उपाध्याय पिछले लंबे समय से कुमाऊं विश्वविद्यालय में अपनी सेवाएं दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने शिक्षण, शोध और विद्यार्थियों के शैक्षणिक मार्गदर्शन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया। डॉ. जीवन उपाध्याय के चयन पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ कूटा ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।
कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,प्रॉफ नीलू , डॉ दीपक ,डॉ युगल ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती डॉ शिवांगी ,डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका ,डॉ अशोक ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। एलुमनी सेल के अध्यक्ष डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ जी सी जोशी, ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ने डॉ जीवन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

























