कुविवि में विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर कई प्रतियोगिताएं आयोजित

नैनीताल भीमताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय के विभागाध्यक्ष फार्मास्यूटिकल साइंसेज विभाग भीमताल के तत्वावधान में शुक्रवार को विश्व फार्मासिस्ट दिवस का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुखय संयोजक डॉ. राजेश्वर कमल कांत आर्य तथा मुखय सह.संयोजक मोहमद रिजवान रहे। विभागाध्यक्ष डॉ. कुमूद उपाध्याय के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रो. तीरथ कुमार एवं डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला की सक्रिय उपस्थिति एवं सहभागिता रही। कार्यक्रम में विभाग के शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।विश्व फार्मासिस्ट दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों की प्रतिभा एवं जागरूकता को प्रोत्साहित करने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें रैली, वाद.विवाद प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता व रंगोली प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता प्रमुख रहीं। सभी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने फार्मासिस्ट की सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी भूमिका तथा एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचार प्रस्तुत किए। विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक प्रो. तीरथ कुमार, डॉ. मुकेश लाल साह, श्रीमती प्रिया गुप्ता एवं श्री हृतिक गोस्वामी,प्रो. अर्चना नेगी शाह, सुश्री मनीषा पाठक एवं सुश्री मनीषा जोशी, डॉ. प्रदीप कुमार,डॉ. मयंक पांडेय, प्रो. महेंद्र राणा, डॉ. अरविंद जंतवाल, श्रीमती कोमल चंद्रा, सुश्री सुष्मिता बाला
डॉ. रिशेंद्र कुमार,डॉ. सुनील अरोड़ा, डॉ. बामा प्रसाद दत्ता, डॉ. तनुज जोशी, डॉ. अंकित कुमार नरेश पंत,डॉ. नरेंद्र कुमार,डॉ. अमरप्रीत विर्दी, प्रो. अनिता सिंह, सुश्री चंद्रकांता व ललिता पलडिय़ा रहे।

























