September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

नयना देवी मंदिर प्रांगण में दुर्गा प्रतिमा निर्माण का शुभारंभ विधि-विधान पूजन से हुआ

0
1005493736
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नैनीताल। सरोवर नगरी में 70 वां दुर्गा पूजा महोत्सव 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जाएगा। दुर्गा पूजा महोत्सव के लिए तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। सार्वजनिन दुर्गा पूजा कमेटी के महामंत्री उमेश मिश्रा ने बताया कि जल्द मूर्ति कार्य शुरू कर दिया जाएगा।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियों को लेकर सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में नैना देवी मंदिर प्रांगण में कमेटी के पदाधिकारियों ने मां दुर्गा की प्रतिमा निर्माण के लिए विधिवत पूजन कर शुभारंभ कर दिया है।इस दौरान मूर्तिकार कानुसुन्दर राय, प्रेम कुमार शर्मा, दीपक गुरुरानी,किशन सिंह अधिकारी ,आलोक शाह, टीके भट्टाचार्य, दिनेश चंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *