September 25, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl
1005492607
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

नवनियुक्त कुलपति बिष्ट नवनियुक्त कुल सचिव शाह और भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का

पुष्पगुच्छ और प्रतीक चिन्ह देकर किया स्वागत

नैनीताल। सरोवर नगरी में शुक्रवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ भुवन चंद्र आर्य एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कुमाऊं विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट नवनियुक्त कुलसचिव प्रोफेसर रितेश शाह का पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया और उनसे मुलाकात की उन्होंने राज्य अतिथि गृह में अरविन्द पडियार वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय एक्जीक्यूटिव मैंबर एवं वर्तमान नवनियुक्त नामित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य को शाल ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। और उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात वह ग्रामसभा मंगोली मे स्थानीय लोगों एवं युवाओं के साथ बैठक एवं जनसंपर्क किया जिसमें डबल इंजन सरकार की किसानों एवं युवाओं के लिए चलाएं जा रहे योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। इस मौके पर दीपक मेहरा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि,डूंगर सिंह मेहरा ,लक्ष्मण सिंह मेंहरा ,राम सिंह, प्रताप सिंह,लाल सिंह,पान सिंह, योगेश मेहरा, खजाना डंगवाल, वरिष्ठ भाजपा नेति ,शैलैन्द बर्गली ,लाल सिंह बिष्ट, संतोष कुमार,प्रकाश ,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *