डी एस बी परिसर मे छात्र संघ चुनाव में नामांकन प्रक्रिया हुई संपन्न
अध्यक्ष पद पर त्रिकोणी होगा मुकाबला

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के डी एस बी परिसर में आज छात्र संघ चुनाव में आज नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई । अध्यक्ष पद पर भानु प्रताप सिंह चौहान , शुभम कुमार , हिमांशु आर्य ने नामांकन पत्र दाखिल किए। छात्रा उपाध्यक्ष कुमकुम जोशी ,उपाध्यक्ष पद पर कुणाल वेदी ,अभिषेक रैकुनी ,सचिव पद पर कमल कार्की , संयुक्त सचिव छात्रा पर अनुष्का पुरी ,गौरी ,कोषाध्यक्ष छात्रा सृष्टि रावत ,विदुषी वर्मा , सांस्कृतिक सचिव हर्षित जोशी , विश्वविद्यालय प्रतिनिधि तन्मय भंडारी , प्रतिनिधि पद पर कला अनिल कुमार , कॉमर्स संध्या कापड़ी ,विधि दिव्यांशी कौशल ,प्रबंधन सानिध्य उप्रेती ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस अवसर पर डी एस डब्ल्यू प्रॉफ संजय पंत चुनाव अधिकारी डॉ मनोज आर्य ,प्रॉफ ललित तिवारी , प्रॉक्टर डॉ हरीश बिष्ट , प्रॉफ आर सी जोशी ,डॉ गगन होती ,डॉ नीलू लोधियाल ,डॉ सुषमा टम्टा ,डॉ गीता तिवारी , डॉ दीपिका पंत ,डॉ महेश आर्य ,डॉ अशोक कुमार ,डॉ शिवांगी , डॉ मोहित रौतेला ,डॉ दीपक मेलकानी ,डॉ सीता देवली ,नंदा बल्लभ पालीवाल , बृजेश जोशी , सहित तल्लीताल एस ओ पाल , शहीद सहित अन्य पुलिस कर्मी आदि शामिल रहे।

























