प्रो.बिष्ट के अल्मोड़ा विवि के प्रभारी कुलपति बनने पर शिक्षक संघ कूटा ने दी बधाई

नैनीताल । कुमाऊं विवि शिक्षक संघ (कूटा) ने सोबन सिंह जीना विवि अल्मोड़ा के निदेशक व भौतिकी विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट को राज्यपाल की ओर से कार्यवाहक कुलपति बनाए जाने पर खुशी जताई है।
कूटा के अध्यक्ष प्रो.ललित तिवारी समेत कूटा परिवार तथा एलुमनी सेल की ओर से प्रो.बिष्ट को बधाई देते हुए उनके बेहतर उज्जवल भविष्य की कामना की है।

























