October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के तत्वावधान में

0
1000558833
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

बालिकाओं का एक दिवसीय संचेतना कार्यशाला का हुआ आयोजन

नैनीताल भीमतालl जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान भीमताल के तत्वावधान में बालिकाओं हेतु एक दिवसीय संचेतना कार्यशाला का आयोजन ओखलकांडा के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय खनस्यू में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए अधीक्षिका सुशीला जोशी द्वारा सभी का स्वागत करने के साथ कार्यशाला के विभिन्न बिन्दुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की, तथा बालिकाओं को इस प्रशिक्षण से संबंधित जानकारी को स्वयं एवं समाज के साथ आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यशाला में विभिन्न संस्थाओं से आए विषय विशेषज्ञों द्वारा अपने-अपने विषय पर चर्चा की एवं बालिकाओं को जागरूक किया गया। अतिथियों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डालकन्या की डॉ तृप्ति अग्रवाल द्वारा किशोरावस्था की चुनौतियां एवं बालिकाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। आई टी आई खनस्यू की प्रधानाचार्य मंजू आर्या द्वारा करियर काउंसलिंग व व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं के बारे में बालिकाओं को समझाया। पुलिस विभाग की तरफ से खनस्यू थाने के थानाअध्यक्ष नरेश कुमार द्वारा मादक द्रव्यों के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों को विस्तार पूर्वक समझाया। महेश सिंह महतोलिया ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव एवं दुष्प्रभावों से कैसे बचें इस पर चर्चा कर बालिकाओं को जागरूक रहने हेतु प्रेरित किया गया। इस मौके पर कार्यशाला में शिक्षिका दीपशिखा जीना, इंदल सिंह चिलवाल, चंदू एडी सहित कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *