October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

पालिका द्वारा डीएसए मैदान खेल मंत्रालय को स्थानान्तरित करने का

0
oplus_0

oplus_0

oplus_0
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

डीएसए की कार्यकारिणी ने

पालिका अध्यक्ष डॉक्टर खेतवाल से मिलकर किया कड़ा विरोध

मीटिंग में क्या कहा करें क्लिक जाने 👉

नैनीताल। सरोवर नगरी में जिमखाना एवं डीएसए नैनीताल की कार्यकारिणी ने नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल से मिलकर डीएसए खेल मैदान को क्रीड़ा विभाग को स्थानान्तरित करने का कड़ा विरोध किया है।
कार्यकारिणी ने कहा कि सन् 1883 से डी0एस0ए0 ने नैनीताल में स्थानीय एवं राष्ट्रीय स्तर की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की एवं स्थानीय खिलाडिय़ों ने राष्ट्रीय व अन्तराष्ट्रीय स्तर पर नैनीताल का नाम रोशन किया। स्थानीय ऐतिहासिक श्री मां नंदा देवी मेला एवं संास्कृतिक गतिविधियॉ भी इसी खेल मैदान में आयोजित हो रही है। डीएसए एवं कार्यकारिणी ने कहा कि हल्द्वानी गौलापार के अन्तराष्ट्रीय खेल स्टेडियम जो कि करोड़ो की लागत से बना है। अभी तक खेल विभाग नहीं ले पाया है। डीएसए कार्यकारिणी ने इस बात पर कड़ा विरोध किया है कि स्थानीय खिलाडिय़ों जनप्रतिनिधियों व जनता को विश्वास में लिये बिना नगर पालिका प्रशासक व जिला प्रशासन द्वारा एक सुनियोजित तरीके से एक तरफा कार्यवाही कर ऐतिहासिक खेल मैदान को क्रीडा विभाग को हस्तान्तरित किया जा रहा है।
डीएसए कार्यकारिणी द्वारा जनता द्वारा चुने गए सभासदों, नगर पालिकाध्यक्ष डा. सस्वती खेतवाल से उक्त हस्तानान्तरण को निरस्त करने की मॉग की, साथ ही स्थानीय खेल प्रेमी जनता एंव जनप्रतिनिधियों से अपील की है कि नैनीताल के ऐतिहासिक खेल मैदान पर नगर पालिका नैनीताल व स्थानीय जनता के नैसर्गिक अधिकार सुनिश्चित करें। इस मौके पर मनोज बिष्ट गुड्डू भुवन बिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद थेl

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *