मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट के
डा गिरीश चंद्र सिंह नेगी को गिरी गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर
शिक्षक संघ कूटा ने दी बधाई

नैनीताल। सरोवर नगरी में कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान के पूर्व छात्र तथा मानसखंड साइंस सेंटर के एमिरेट्स साइंटिस्ट डा गिरीश चंद्र सिंह नेगी को गिरी गंगा गौरव सम्मान से सम्मानित होने पर कुमाऊं विश्वविधालय शिक्षक संघ कूटा ने बधाई दी है । हिमालयी बुग्यालों पर शोध करने पर डॉ नेगी को बुग्याल दिवस के अवसर पर वन कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ,पर्यावरण विद डॉ अनिल जोशी तथा महानिदेशक यूकॉस्ट प्रॉफ दुर्गेश पंत ने प्रदान किया । डॉ नेगी पूर्व में गोविंद बल्लभ पंत। राष्ट्रीय पर्यावरण संस्थान में वैज्ञानिक पद पर कार्यरत रहे तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विषय से पी एच डी प्राप्त की । डॉ नेगी के 85 शोध पत्र ,06 पुस्तके 41 पुस्तक अध्याय प्रकाशित है । कूटा अध्यक्ष प्रॉफ ललित तिवारी ,डॉ नीलू लोधियाल , डॉ दीपक कुमार ,डॉ युगल जोशी ,डॉ संतोष कुमार ,डॉ कुबेर गिनती , डॉ अनिल बिष्ट ,डॉ दीपिका गोस्वामी ,डॉ अशोक कुमार सहित एलुमनी सेल के डॉ बी एस कालाकोटी ,डॉ एस एस सामंत ,डॉ ज्योति कांडपाल ,डॉ मीना पांडे ,डॉ रितेश साह ने डॉ नेगी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।




















