प्रशासन को सुझाव नैनीताल के वर्तमान हालातों के मद्देनज़र
भूवैज्ञानिकों (जियोलॉजीस्ट्स ) एवं आईआईटी विशेषज्ञों द्वारा तकनीकी सर्वेक्षण कराए जाने के संबंध में: व्यापारिक नेता पुनीत

नैनीताल। सरोवर नगरी में भारी बारिश के कारण उपजे विषम हालातों तथा लोअर व अपर मॉल रोड की मौजूदा संवेदनशील स्थिति को देखते हुए, शासन व प्रशासन से मेरा विनम्र आग्रह है कि शहर की सुरक्षा को लेकर तत्काल एक समग्र तकनीकी सर्वेक्षण (सर्वे ) कराया जाए। यह सर्वेक्षण भूवैज्ञानिकों (जियोलॉजीस्ट्स ), आईआईटी (आई आई टी ) के विशेषज्ञों एवं अन्य आवश्यक तकनीकी संस्थानों की संयुक्त टीम से कराया जाना चाहिए। जिसमें
प्रमुख माँगें एवं सुझाव:
संवेदनशील क्षेत्रों का चिह्नीकरण: विशेषज्ञों की टीम द्वारा वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर नैनीताल के सभी भूस्खलन-संभावित व संवेदनशील क्षेत्रों की सटीक पहचान की जाए और समय रहते आवश्यक सुरक्षात्मक व एहतियाती कदम उठाए जाएँ।
- जान-माल की सुरक्षा व पूर्व तैयारी: जिन संवेदनशील क्षेत्रों में आवासीय बस्तियाँ या घर स्थित हैं, वहाँ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रबंधन एसडीआरएफ / एन डी आई एफ व संबंधित प्रशासनिक मशीनरी की 24×7 अग्रिम तैनाती सुनिश्चित की जाए, ताकि समय रहते राहत कार्य संचालित हो सकें।दीर्घकालिक तकनीकी समाधान: प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को बिना अनावश्यक विस्थापन या परेशानी के, वैज्ञानिक रिपोर्ट के आधार पर स्थायी सुदृढ़ीकरण व मरम्मत कार्य किए जाएँ, जिससे जान-माल का कोई नुकसान न हो। सर्वे रिपोर्ट को सार्वजनिक करना: विशेषज्ञों द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट को आम जनता के समक्ष सार्वजनिक किया जाए, जिससे नागरिकों को वास्तविक स्थिति और सुरक्षा उपायों की सही जानकारी मिल सके।
नैनीताल के सभी निवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मुझे विश्वास है कि शहर के सभी नागरिक इस विचार से सहमत होंगे और इस तकनीकी सर्वे को अविलंब कराने हेतु प्रशासन के समक्ष एकजुट होकर अपनी आवाज़ बुलंद करेंगे।




















