September 6, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

सरोवर नगरी में नासा एक्वाटिक मीट का आयोजन

0
1005254707
012 013
111 222 333

जल सुरक्षा और जलीय खेलों को बढ़ावा देने का दिया संदेश

शिवम धपोला और नेहमत कौर रहे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

नैनीताल। सरोवर नगरी में नैनीताल एक्वाटिक एंड एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (नासा) द्वारा रविवार को नैनीताल झील में सेंट जोसेफ बोट हाउस के समीप वार्षिक नासा जलीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में युवाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। आयोजन का उद्देश्य युवाओं और महिलाओं में जलीय खेलों को बढ़ावा देने के साथ जल सुरक्षा, जीवन रक्षक कौशल, अनुशासन एवं साहसिक खेलों के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नैनीताल की पहचान झील से जुड़ी है तथा यहां युवाओं को जलीय खेलों के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और जल सुरक्षा की भावना विकसित करते हैं।
विशिष्ट अतिथि नैनीताल नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती खेतवाल ने कहा कि नैनीताल झील केवल पर्यटन का केंद्र नहीं, बल्कि नगर की पहचान और महत्वपूर्ण प्राकृतिक धरोहर है। उन्होंने जलीय खेलों के आयोजन के साथ झील की स्वच्छता, सुरक्षा एवं पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर दिया तथा नासा के प्रयासों की सराहना की।
विशेष अतिथि एवं नैनीताल के पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र सिंह पाल ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में खेलों के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक दिशा और नए अवसर मिलते हैं। उन्होंने कहा कि नैनीताल के युवाओं में जलीय खेलों की अपार संभावनाएं हैं और ऐसे आयोजनों से स्थानीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कयाकिंग में आदित्य, यश, भाव्या, मिमांसा, काव्या एवं फेरियान विजेता रहे। तैराकी में भविष्य, विहान, भावितव्य, गुरबानी, ग्रेसी एवं तनिष्का ने विजेता स्थान प्राप्त किया। अन्य विजेता खिलाड़ियों में प्रभात, श्री, आदित्य, कुमकुम, नेहमत एवं रहमत; कुमकुम, रोहित, नीरज, नैना, केतकी एवं भूमिका; तथा विक्रम, दीपिका, अथर्व, मीनाक्षी, कार्तिक, कौस्तुभ, यश, सिमरन, नीलिया एवं आदित्य शामिल रहे।
सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी का पुरस्कार शिवम धपोला तथा सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार नेहमत कौर को प्रदान किया गया।
आयोजन को सफल बनाने में नासा परिवार के सदस्यों ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया। यशपाल रावत, प्रो. रीतेश साह, रोहित गर्ग, धीरज बिष्ट, भूपाल बिष्ट, प्रो. संजय घिल्डियाल, प्रो. आशीष मेहता, दीपक बिष्ट, शिखा रावत, अधिवक्ता पंकज चौहान, अधिवक्ता मनीष जोशी, अधिवक्ता भानु प्रताप, हर्ष छाबड़ा, लतिका छाबड़ा, लतिका शाही, भारत अधिकारी, चारु मैनाली, विक्रम आर्या, मनीष बिष्ट, लघिमा जोशी, शिवानी चंद्रा, पल्लवी सती, निहारिका चोबे, यश गर्ग, रोजी, नितिन पुरी, गगन साह, कमल किशोर, तरुण बिष्ट, सरिता बिष्ट, आदित्य, सिद्धि गुप्ता एवं अनुष्का पुरी, ध्रुव पांडे, संगीता बिष्ट, ज्योति तर्तयाल एवं आशीष राणा सहित अन्य सदस्यों ने सहयोग किया।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *