शिक्षक दिवस पर सियालबाड़ी में हुआ संवाद कार्यक्रम आयोजित
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया





सुयालबाड़ी नैनीताल।उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने सुयालबाड़ी में शिक्षक दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया तथा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया । इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। साथ ही देश की सेवा में अपना अमूल्य योगदान देने वाले भूतपूर्व सैनिकों को भी सम्मानित कर उनके प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, भूतपूर्व सैनिकों एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस अवसर को बड़े उत्साह और सौहार्द के साथ मनाया।इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक समाज का वह दीपक है, जो स्वयं जलकर आने वाली पीढ़ियों का भविष्य रोशन करता है, वहीं हमारे सैनिक देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित करते हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सतीश नैनवाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव पी सी गोरखा जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ब्लॉक प्रमुख अंकित शाह जेष्ठ प्रमुख रामगढ़ रणजीत सिंह जीना,जिला पंचायत सदस्य जिशांत कुमार संजू बोहरा प्रधान संगठन के अध्यक्ष जमुना दत्त कत्यूरा महिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हंसा सुयाल कांग्रेस न्याय पंचायत अध्यक्ष तरुण कांडपाल त्रिवेंद्र बधानी प्रधान पाडली चंदन प्रकाश खुशहाल हाल्सी। डिगर सिह धारा बल्लभ जोशी विनोद चंद्र शेखर जोशी गोपाल सिंह महरा हेमचंद्र कपिल राजेंद्र सिंह महरा प्रयाग दत्त सुयाल दिनेश चन्द्र तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
सभी सम्मानित शिक्षकों एवं भूतपूर्व सैनिकों को सादर नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं।




















