October 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के

0
1005214546
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी के द्वारा चलाए जा रहा है आंदोलन को हुए 780 दिन पूरे

नैनीताल। उत्तराखंड क्रांति दल अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष राज्य निर्माण सेनानी दिनेश गुरुरानी द्वारा राज्य में चलाया जा रहा अनूठा पौधारोपण अभियान आज 780वे दिन भी जारी रहा।
पौधारोपण अभियान के 780वे दिन पौधा रोपण के साथ जनसंपर्क कार्यक्रम के तहत ग्रामीण जनता से जनसंपर्क किया व सेवानिवृत्ति को पौधारोपण अभियान से जोड़ते हुए कनालीछीना के बजेत गांव में सेना के आर्टीलरी विंग से 30 साल की सेवा करने के उपरांत सेवानिवृत हुए भूपेंद्र सिंह सामंत ने अपनी पत्नी व माताजी के साथ एक पौधा धरती मां के नाम के तहत पौधारोपण किया। इस दौरान
भूपेंद्र सिंह सामंत ने कहा कि देश की सेवा करने के बाद घर पर आकर पौधारोपण अभियान से जुड़ना गौरव की बात है ।प्रकृति की सेवा ही सच्ची सेवा है ।कार्यक्रम में सेवानिवृत्तअध्यापक पुष्कर सिंह सामंत, उत्तराखंड क्रांति दल के महामंत्री मदन सिंह पोखरिया, गोविंद सिंह सामंत ध्यान सिंह पोखरिया, खड़क सिंह कन्याल ,आनंद बल्लभ पांडे, पंकज ,गौरव पांडे उपस्थिति रहे।
दिनेश गुरुरानी ने कहा कि उनका पौधारोपण अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *