ग्राम सभा अलचौना के प्रभावित परिवारों के लिए की प्रशासन ने करवाई भोजन की व्यवस्था

नैनीताल । नैनीताल जिले के भीमताल विकास खंड के तहत अत्यधिक बारिश की वजह से p ग्राम सभा के तोक पांडे छोड़ में ककडिया नाले में अधिक मात्रा में पानी व मलुवा आने की वजह से कई घरों के अंदर मलवा व पानी आने की वजह से घरेलू सामान व मकान को आंशिक क्षति हुई है।
दूसरी ओर जिला प्रशासन ने २३ प्रभावित परिवारों के कुल ५० सदस्यों को सुरक्षा के लिहाज से अन्य स्थानों में शिफट कर दिया है। वहीं उप जिलाधिकारी नैनीताल नवाजिश खालिक के निर्देश पर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी सुरेंद्र सिंह बिष्ट की ओर से प्रभावित कुल २३ परिवारों के ५० सदस्यों के लिए पका पकाया भोजन की व्यवस्था की गयी है। बिष्ट के मुताबिक उपजिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार (आज) इन प्रभावित परिवारों को दस बजे भोजन मुहैया कराया जाना है। उन्होंने बताया कि बारिश की वजह से कोई जनहानि व पशु हानि नहीं हुई है।




















