October 5, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl

यशपाल आर्या ने जैविक खेती कर बढ़ा रहे आय

0
1000543281
222 aaaa bbb cccc dddd eeee ffff gggg hhhh iii jjjj kkkk lll mmm nnnn ooo pppp qqq zzzzz

यशपाल पहले टैक्सी चालक थे लॉकडाउन के कारोबार मैं आई मदी के चलते कर रहे हैं खेती

नैनीतालl सलड़ी तोक हरिनगर निवासी यशपाल आर्या ने जैविक खेती कर बढ़ा रहे आय। उन्होंने बताया कि टैक्सी चालक रहे , लेकिन लॉकडाउन के कारण कार्य छूट गया।जिससे परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक बड़ी चुनौती आ गयी थी। बेरोजगार होने के बाद उन्होंने कृषि करने का मन बनाया। इसके लिए कृषि अधिकारियों से सम्पर्क, कर कृषि के लिए मिलने वाली सुविधाएं की जानकारी मिली । जिससे में प्रेरित होकर कृषि करने की सोची।
बताया कि विभाग से पावर बीडर खेतों को लिए सब्सिडी में दिया। जिससे बंजर भूमि को कृषि योग्य बनाया, पश्चात उन्नत खेती के लिए पन्तनगर कृषि विज्ञान केन्द्र में उन्नत खेती के साथ जैविक खेती का भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण के बाद बंजर भूमि कृषि योग्य बन गयी।जिसमें मक्का, धान, सोयाबीन, गेहूँ, जौ, मसूर इत्यादि लगाना शुरू किया और मुझे खेतों से अच्छा उत्पादन मिलने लगा।कृषि विभाग से कम्पोस्ट तैयार करने के लिए अनुदान में वर्मी कम्पोस्ट दिया गया। साथ ही उद्यान से फलदार पौध और मत्स्य विभाग से मछली का कच्चा तालाब बनाया ।जिससे आजीविका में बढ़ोतरी होने लगी। जिससे परिवार के सामने भरण-पोषण की समस्या खत्म हो गयी। साथ ही वर्तमान में यशपाल आर्या प्रगतिशील कृषक के रूप में जाने जाते हैं। उन्होंने कृषि विभाग समेत अन्य विभाग का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *