रक्षाबंधन पर विशेष
आर्मी और पुलिस के जवानों को विधायक सरिता और महिला सदस्यों ने बांधी रक्षा सूत्र
इस दौरान राष्ट्रसेवा और सम्मान का लिया संकल्प










नैनीताल। सरोवर नगरी में रक्षाबंधन पर्व से पूर्व विधायक सरिता आर्या के नेतृत्व में संगठन की पदाधिकारी और सदस्यों ने छावनी परिसर कैंट सभागार, भवाली रोड, तल्लीताल देश की रक्षा में समर्पित वीर जवानों के सम्मान में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कार्यक्रम में नैनीताल विधायक सरिता आर्या और महिला कार्यकर्ताओं ने वीर जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ, सुरक्षित एवं सुखद जीवन की कामना की। विधायक सरिता आर्या जी ने कहा कि देश की सीमाओं की सुरक्षा में अपना जीवन समर्पित करने वाले वीर जवान पूरे देश के गौरव हैं। उनके साथ रक्षाबंधन मनाना उनके त्याग, साहस और समर्पण के प्रति सम्मान व्यक्त करने का भावपूर्ण अवसर है।इस मौके पर कार्यक्रम में सीओ कैंट तनु जाट की गरिमामयी उपस्थिति मैं रक्षा बांधी गई। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए वीर जवानों के प्रति सम्मान एवं शुभकामनाएं व्यक्त कीं। उसके पश्चात तल्लीताल चौकी में भी पुलिस जवानों और कोतवाली मल्लीताल में कोतवाल सहित पुलिस कर्मियों को राखी बांधी गई। इस अवसर पर श्रीमती शांति मेहरा (दर्जा राज्य मंत्री), विमला अधिकारी (सदस्य, महिला आयोग), अमिता साह जी (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा), जीवंती भट्ट जी (वरिष्ठ कार्यकर्ता), कविता गंगोला (जिला उपाध्यक्ष, महिला मोर्चा), हेमलता पाण्डे (महामंत्री, महिला मोर्चा), मीनू बुधलाकोटी (नामित सभासद), तारा राणा (जिला कार्यकारिणी सदस्य), रश्मि सिराला, दीपा चौधरी, रेनू सिराला, नीरू पुजारी, गीता जी, शांति, कमला एवं आद्या जायसवाल, आशीष बजाज (मंडल महामंत्री), विक्रम राठौर (मंडल उपाध्यक्ष), भारत सिंह मेहरा (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक), कमल जोशी (IT संयोजक), शैलेन्द्र बर्गली, मयंक पंत (किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष),कमल जोशी (किसान मोर्चा उपाध्यक्ष), संतोष कुमार (अनुसूचित जाति मोर्चा) करन साह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।




















