August 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

मेमुशायरा कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह “आज़ादी का पैगाम इंसानियत के नाम” हुआ आयोजित

0
1005097722
012 013
111 222 333

आदर्श नागरिक बनने के लिए अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन जरूरी: आर ए खान

155 बार रक्तदाता डॉ. अनिल वर्मा “आज़ादी का नाम , मानवता के नाम” विशेष सम्मान से विभूषित

नैनीताल हल्द्वानी। भारत के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नेशनल एसोसिएशन फॉर पेरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स, के अध्यक्ष जनाब आरिफ खान एवं वरिष्ठ संपादक एवं सचिव जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के जिला सचिव जनाब मोहम्मद शाह नज़र के संयोजन तथा कोहिनूर ज्वैलर्स, इंसाफ की आवाज़ व प्रयाग आई.ए.एस. एकेडमी के संयुक सहयोग से मेमुशायरा, कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह “आज़ादी का पैगाम , इंसानियत के नाम” संस्कृति विभाग के प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व राज्यमंत्री व प्रयाग आई ए एस एकेडमी के निदेशक जनाब आर ए खान ने की।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री जनाब याकूब सिद्दीकी साहब , विशिष्ट अतिथि साबिक नायक सदर उर्दू एकेडमी उत्तराखंड, फादर जे पी सिंह पूर्व डीन, तारा फाउंडेशन की चेयरपर्सन मोहतरमा सेरिंग लुडिंग , दायित्व फाउंडेशन ट्रस्ट के सदर जनाब शेख मोहम्मद यूसुफ तथा कोहिनूर आर्ट गैलरी के निर्देश जनाब शेख मो. इकबाल हुसैन ने शिरकत की।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि व पूर्व राज्यमंत्री जनाब आर ए खान ने श्रोताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानी को सदैव याद रखना चाहिए l सभी धर्म के लोगों को अधिकारों के साथ – साथ कर्तव्यों का पालन भी देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है ! स्वतंत्रता का मतलब स्वछंदता नहीं है l हमें अपने आदर्श नागरिक होने का परिचय देना चाहिए l
शायर एवं कवियों ने देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, ज्वलंत राजनीतिक-सामाजिक समस्याओं, देश की वर्तमान स्थिति, इंसानियत,मोहब्बत, भाईचारे, सहिष्णुता, सद्भाव तथा हास्य व्यंग्य, के तराने, गीत व चुटकुलों से खुशी से सराबोर कर दिया l
कार्यक्रम में अपनी एक से बढ़कर प्रस्तुतियां देकर समां बांधने वाले शायरों व कवियों में जावेद आसी देवबंदी, अंसार सिद्दीकी कैराना, इकबाल आजर, बदरुद्दीन ज़िया, असलम खतौलवी, धनंजय उपाध्याय, शादाब मशहदी, अंबिका सिंह रूही, सुनील साहिल, मोनिका मंतशा, शिव चरण शर्मा मुज़तर, भारती आनंद, नौशाद अहमद नौशाद, राजेश आनंद असीर, जफर अहमद जफर, दर्द गढ़वाली, अमजद खान अमजद, विजय कुमार द्रोणी, परमवीर कौशिक, इम्तियाज़ अहमद, दीपक अरोड़ा, कुल भूषण खरबंदा , राही नहटौरी,शाख दूनवी, राजकुमार राज, चेतन सिंह खड़का, व अमन रतूड़ी शामिल थे।
इस अवसर पर समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी कार्य करने वाले कुछ समाजसेवियों को भी सम्मानित किया गया। इनमें रक्तदान के क्षेत्र में रिकार्ड 155 बार रक्तदान कर चुके व राष्ट्रीय स्तर पर रक्तदान – जीवनदान अभियान में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले जिला यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के रक्तदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा को पूर्व राज्यमंत्री जनाब आर ए खान निदेशक प्रयाग आई ए एस अकादमी तथा पूर्व राज्यमंत्री जनाब याकूब सिद्दीकी साहब ने “आजादी का पैगाम, मानवता के नाम” विशेष सम्मान पत्र एवं प्रतीक चिह्न प्रदान करके विभूषित किया !
रकतदाता शिरोमणि डॉ. अनिल वर्मा राष्ट्रीय सचिव फेडरेशन ऑफ ब्लड डोनर ऑर्गेनाइजेशंस ऑफ इंडिया ने उन्हें विशेष सम्मान से विभूषित करने के लिए एन ए पी एस आर के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब आरिफ खान तथा संपादक ” इंसाफ की दस्तक ” जनाब मोहम्मद शाह नजर का धन्यवाद। एवं आभार व्यक्त किया। इस मौके पर कार्यक्रम का सघन कुशल संचालन शायर अंसार सिद्दीकी कैराना ने तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक व वरिष्ठ संपादक मोहम्मद शाह नजर ने किया l

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *