रोटरी क्लब हल्द्वानी व ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वाधान में
राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 19वीं पुण्यतिथि पर
रक्तदान महा अभियान



आज रोटरी क्लब हल्द्वानी व ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त तत्वाधान में राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि जी की 19वीं पुण्यतिथि पर विश्व बंधुत्व रक्तदान अभियान का आयोजन ब्रह्माकुमारीज लोहरियासाल मल्ला, हल्द्वानी में किया गया।
इस संयुक्त कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य जरूरतमंद मरीजो के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ साथ समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा. कार्यक्रम में 155 महादानीयो ने उपस्थिति दर्ज करा एक इतिहास रच दिया परंतु 40 लोगों के मेडिकल परीक्षण में बाहर होने के कारण कुल 115 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट, अपर जिलाधिकारी विवेक राय, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरम्वाल, उत्तराखंड ग्वाल सेवा संगठन संस्थापक पंकज कुलौरा एडवोकेट, ब्रह्माकुमारीज़ से दीपा दीदी, रोटरी क्लब हल्द्वानी के अध्यक्ष आशीष दुम्का, सचिव उदय भट्ट, नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा, डॉ राहुल गुप्ता द्वारा किया गया। बता दे रक्तदान को लेकर लोग काफी उत्साहित नजर आए और
अपने नंबर का इंतजार करना पड़ा, दोपहर बाद हुई भारी बारिश भी दान दाताओं का उत्साह नहीं रोक पाई.
कार्यक्रम संयोजक बृज मोहन मेहता व सह संयोजक संजय त्यागी द्वारा संचालित हुआ। इस मौके पर कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ प्रविंद रौतेला, अनिल जोशी, सुनील जोशी, ब्रह्मकुमारीज से हेमंत फुलारा, पूजा दीदी, नीमा दीदी, रेडिएंट अस्पताल से न्यूरोसर्जन पुनीत गोयल, विपिन पांडे, विनोद कुमार कश्यप, एडवोकेट मनीष चंद, बाल किशन जोशी ब्लड बैंक से प्रकाश मेहता, नितिन पांडेय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।




















