अंकित भंडारी हत्याकांड की निशुल्क पैरवी कर रहे
वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीश नेगी को भवाली कांग्रेस ने किया सम्मानित।


भवाली नैनीताल। हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीश नेगी को कांग्रेस की एक विशेष सभा में सम्मानित किया गया। यह विशेष सभा रविवार को भवाली में आयोजित की गई जिसमें अंकिता भंडारी हत्याकांड केस की निःशुल्क पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता श्री नवनीश नेगी की सम्मान सभा के रूप में आयोजित की गई। सभा का सफल संचालन वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस खष्टी बिष्ट ने किया। उन्होंने कहा की श्री नवनीश नेगी ने मानवता की एक मिसाल क़ायम की है। अंकिता भंडारी हत्या कांड की अदालत में निःशुल्क पैरवी करना और अन्याय के विरुद्ध महान संघर्ष करते हुए पीड़िता को न्याय दिलाने के प्रयास उनकी जन हितकारी सोच और मानवता के लिए समर्पित उच्च संस्कारों का परिणाम ही है।
इस अक्सर पर श्री नवनीश नेगी ने बताया कि प्रदेश में पिछले चार वर्षों से न्याय के लिए संघर्ष जारी है, बदले में अधूरा न्याय ही मिला है, जो स्वीकार नहीं है। किसी ‘वीआईपी’ के इर्द गिर्द घूमता एक महत्वपूर्ण प्रश्न अभी भी सुलझा नहीं है। सीबीआई जाँच किस तरफ जा रही है किसी को पता नहीं है। उन्होंने विश्वास दिलाया की दोषियों के नामों का जल्द पर्दाफाश होगा और जांच ‘लॉजिकल कंक्लूशन’ पर पहुंचेगी। तब तक न्याय के लिए जन संघर्ष न्यायालय के भीतर ,और बाहर जन आंदोलन के मध्यम से जारी रहेगा।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेत्री खष्टी बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इस जघन्य कुकृत्य का हर मंच से विरोध किया है। अंकिता को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस पार्टी ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। महिला सुरक्षा पर हील हवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी । बेटीयों को त्वरित न्याय न मिल पाना सरकार की असफलता है। इस अवसरर पर अन्य वक़्ताओं ने भी अपनी विचार रखें।
कार्यक्रम में भवाली नगरपालिका पालिका अध्यक्ष पंकज कुमार, सुजान रजवार, शांति तिवारी, धनी दुमका, आसमा परवीन, गीता बिष्ट, रचना, सुमन आर्या,प्रदीप, कुमार आदि उपस्थित रहे।




















