प्रतिष्ठित नैनी रिट्रीट होटल प्रबंधन ने स्वच्छता का संदेश देते हुए चलाया सफाई अभियान

नैनीताल। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होटल नैनी रिट्रीट की ओर से शनिवार को अयारपाटा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान होटल के कर्मचारियों ने क्षेत्र में फैले कूड़े.कचरे को एकत्र किया।
होटल के जीएम डीएस जीना ने बताया कि नैनीताल की प्राकृतिक सुंदरता को बनाए रखना सभी की जिममेदारी है। कहा कि पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी जारी रखे जाएंगे। अभियान के माध्यम से लोगों को कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने और शहर को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया।इस दौरान भूमिका जीना, संजय कापड़ी, एचआर शिवानी सागर, फ्रंट ऑफिस पवन कुमार जोशी, जितेंद्र बिष्ट, हाउसकीपिंग सुरेश कुमार, विकास, शेफ हरि सिंह, सियोरिटी गणेश जोशी, एकटिविटी विभाग काजोल किरौला, एचके गार्डन हर्षित कुमार, हरीश, महेश पांडे तथा मेंटेनेंस से विपिन, कविता, दीवान राम व दान सिंह मौजूद रहे।




















