August 24, 2026
ww yyyy ppp new lll mkl 444 555
666 777 888

डीएसबी   परिसर में दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता अभियान 24 और 25 अगस्त को होगा

0
1005078604
012 013
111 222 333

नैनीताल । कुमाऊं विश्वविद्यालय के डीएसबी परिसर नैनीताल स्थित वाणिज्य विभाग की ओर से विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता और जिममेदार वित्तीय व्यवहार को बढ़ावा देने के  विशेष मकसद से दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता अभियान सशक्त का आयोजन २४ और २५ अगस्त को किया जाएगा। आयोजन को लेकर शनिवार को विभाग में बैठक का आयोजन किया गया।
अभियान के पहले दिन यानी २४ अगस्त (सोमवार) को वाणिज्य सभागार में विशेषज्ञ व्याखयान आयोजित किए जाएंगे, इसमें प्रो ऋ त्विक दुबे और सामाजिक उद्यमी मनोज भट्ट विद्यार्थियों से वित्तीय साक्षरता, वित्तीय प्रबंधन और जिममेदार वित्तीय निर्णयों से जुड़े विषयों पर संवाद करेंगे। इस दौरान निबंध लेखन और पोस्टर पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित होगी वहीं २५ अगस्त (मंगलवार) को भौतिकी व्याखयान कक्ष में समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह होगा जिसमें कुविवि के मुखिया कुलपति प्रो.दीवान सिंह रावत मुखय अतिथि और डीएसबी परिसर निदेशक प्रो. नीता बोरा शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगी। समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम के आयोजन में विभाग के पूर्व छात्र रहे व सफल उद्यमी डा.प्रमोद अग्रवाल गोल्डी की ओर से विशेष सहयोग दिया जा रहा है,उनकी ओर से मेधावी बच्चों को सममानित किया जाएगा।  दूसरे दिन लघु वीडियो निर्माण और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता भी होगी। वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष एवं विभागाध्यक्ष प्रो. अतुल जोशी ने बताया कि अभियान का मकसद विद्यार्थियों को बचत, निवेश, वित्तीय योजना और जिममेदार वित्तीय निर्णयों के प्रति जागरूक करना है। कहा अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को वित्तीय विषयों को व्यावहारिक रूप से समझने और विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिलेगा।

999 010 011 zzz

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *